राशिफल - अध्यात्म

14 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

14 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल श्रावण शुक्ल पक्ष – षष्ठी तिथि, आज रवियोग, सर्वार्थ सिद्धि योग की  स्थिति बन रही है। चित्रा नक्षत्र होने के साथ ही शुभ योग रहेगा। चंद्र का गोचर तुला राशि पर होगा।  जानिए आज शनिवार को भगवान शनिदेव जी की विशेष कृपा किन जातकों पर होगी।

आज का मेष राशिफल 14 अगस्त 2021

आज का नार्मल रहेगा। शांत रहने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बोलचाल पर संयम रखें। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आएगा। कार्य स्थल पर भी अफसरों की वजह से परेशान हो सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। आपको कार्य में कामयाबी मिलेगी।

आज का वृषभ राशिफल 14 अगस्त 2021

आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार में आपको यश की प्राप्ति होगी। आपके काम की सराहना होगी। सभी जिम्मेदारियों काे निभा पाएंगे। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा । जी

आज का मिथुन राशिफल 14 अगस्त 2021

किसी भी विवाद में दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। जोखिम न लें। छात्रों को सुखद सूचना मिलेगी। काम पूरे होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी काम की सराहना होगी। खर्च अधिक होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी से मतभेद हो सकते हैं। l

आज का कर्क राशिफल 14 अगस्त 2021

आज का दिन बेहतर रहेगा। सकारात्मक सूचना मिलने से मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी।

आज का सिंह राशिफल 14 अगस्त 2021

आज का दिन शानदार रहेगा। इन्हें धन लाभ होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, कार्य सफल होंगे। जोखिम न लें। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप विचलित रहेंगे। धर्म-कर्म  की ओर रुझान रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकालना होगा। वाणी पर संयम रखें।

आज का कन्या राशिफल 14 अगस्त 2021

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय चलेगा और  आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।  हालांकि बेवजह खर्च अधिक होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। नई योजनाओं पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में लगन से काम करें। आप ज्यादातर कार्यों को पूरा करेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। सभी कार्य सफल होंगे।  सामाजिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं।

आज का तुला राशिफल 14 अगस्त 2021

दफ्तर में परेशानी हो सकती है। आज के दिन नौकरी में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आपको वाहन चलाने और बाहर जाने में भी सावधानी रखना होगा। चोट लगने की आशंका है। छात्रवर्ग प्रसन्न रहेगा। पुराना कर्ज़ चुकाने में सफल रहेंगे। आज आप सामाजिक कार्य कर सकते हैं।

आज का वृश्चिक राशिफल 14 अगस्त 2021

धन संबंधी सामान्य रहेगी। अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आज अपने लंबित कार्य पूर्ण करें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यवसायी कारोबार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। आपको पारिवारिक सहयोग मिलेगा। छात्रों को फायदा होगा। बेवजह खर्च हो सकते हैं। l

आज का धनु राशिफल 14 अगस्त 2021

आज आपका कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। छात्रों का दिन सामान्य रहेगा। तनाव न लें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। किसी से मतभेद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें। आज आप का दिन सामान्य ढंग से गुजरेगा। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। दफ्तर में माहौल ठीक रहेगा। घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा।

आज का मकर राशिफल 14 अगस्त 2021

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ज्यादा काम का बोझ न लें। अचल संपत्ति से जुड़े मसले हल होंगे। परिवार के सहयोग से आपका काम पूरा होगा।किसी फैसले को लेकर जल्दबाजी न करें। सेहत बिगड़ सकती है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी काम को न टालें।

आज का कुंभ राशिफल 14 अगस्त 2021

आज के दिन बेवजह खर्च से बचें। बचत की प्रवृत्ति को बढ़ाएं। अपने आसपास खुशनुमा माहौल रखने का प्रयास करें। दफ्तर में किसी वजह से तनाव बढ़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक कार्य कर सकते हैं। आज का दिन ठीक रहेगा।धन लाभ के योग हैं। किसी काम में आ रही कठिनाई परिवार के सहयोग से दूर होगी। साझेदारों से सतर्क रहें। यात्रा करने से बचें।

आज का मीन राशिफल 14 अगस्त 2021

आज आप बेहद खुश रहेंगे। आपको कार्य में लाभ होगा। सभी जवाबदारी पूरी करेंगे। खानपान का ध्यान रखें। विरोधियों से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।छात्रों को ज्यादा मेहनत करना होगा। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जोखिम लेने से बचें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button