राशिफल - अध्यात्म

13 November 2020 – क्या कहते हैं आपके तारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष – आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। आपको ज्यादातर कार्यों में कामयाबी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। विवादों से दूर रहें। जोखिम न लें। खानपान का ध्यान रखें। शांत रहेंगे।

वृषभ – किसी परेशानी के चलते आपको तनाव होगा। फील्ड में काम करने वाले खुश रहेंगे। आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन – आज कारोबार में उन्नति होगी। आपको शुभ सूचना मिलेगी। धन लाभ होगा। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। परिवार के लोगों के साथ आगामी दिनों का प्लान बना सकते हैं। अनजान व्यक्ति के सामने निजी चर्चा न करें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

कर्क – आज किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। आपके काम सफल होंगे। छात्रों को प्रयास में कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति संभव है। अफसर आपकी सराहना करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा।

सिंह – आज मित्रों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। विवाद की स्थिति से दूर रहें। जोखिम लेने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। बच्चों के साथ समय बिताएं। बैंक या सरकारी दफ्तर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। शुभ सूचना मिलेगी।।

कन्या – आज विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। किसी से निजी चर्चा करना परेशानी का कारण बन सकता है। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है।

तुला – आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। दिनभर आप सकारात्मक रहेंगे। युवाओं को लाभ होगा। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। काराेबारियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक– आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। आप खुश रहेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। आफिस में अच्छा माहौल रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। जीवनसाथी से प्यार बढ़ेगा। किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।।

धनु – आज का दिन कुछ दिक्कत में बीतेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। किसी अनजान पर भरोसा न करें। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। कर्ज देते समय सतर्क रहें। खानपान का ध्यान रखें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते है। नशापान से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मकर – आज आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। कारोबारियों को जबरदस्त लाभ होगा। आपकी लगभग सभी जिम्मेदारियों आज पूरी होंगी। किसी काम को लेकर यात्रा प जा सकते हैं। युवा वर्ग को सफलता मिलेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ – दिनभर आप अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। आप आज जरूरतमंदों की मदद करेंगे। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेगें। परिवार के किसी सदस्य से काफी दिनों बात चर्चा हो सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। किसी से मतभेद हो सकते हैं।

मीन – आज आपको कामयाबी मिलेगी। किसी से विवाद कभी भी आशंका है। बोलचाल के दौरान अनर्गल शब्दों का उपयोग न करें। तनाव बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी। काम आगे बढ़ेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button