13 May 2020 – इन राशि के जातकों का दिन है खास, जानिए आज का राशिफल
मेष: स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। सेहत में सुधार होगा। मेष राशि आज की आर्थिक स्थति पैसों की बचत करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। नौकरी-चाकरी में कुछ अच्छी बात हो सकती है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य में थोड़ा सा सुधार दिख रहा है।
वृष: धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी दोस्त से भी कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा।
मिथुन: कार्यक्षेत्र पर अच्छी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपनाएं। आज आपका जीवनसाथी आपकी प्रशंसा करेगा। किसी घर की मरम्मत कराने की सोच सकते हैं। करियर में तरक्की के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। संतान के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।
कर्क: अच्छा समाचार मिल सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन एन्ज्वॉय करने वाला है।
सिंह: कार्यक्षेत्र पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों से वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना मज़ेदार रहेगा। किसी नई प्रॉप्रर्टी को लेने की सोच सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में भी आप के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
कन्या: आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। रिश्तों में सकारात्मकता भी आयेगी।
तुला: सर्विस से जुड़े लोगों के तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए कोई जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। परिवार को कहीं घूमाने लेकर जाना मज़ेदार साबित होगा। जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। व्यापार में अच्छे नतीजे और नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी न होने दें।
वृश्चिक: अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। व्यापार में स्थिति सामान्य है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
धनु: फिट रहने के लिए थकान और आलस्य का त्याग करने की ज़रूरत है। परिवार से दूर रहने वाले लोग परिवार के साथ के लिए तरस सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का अवसर मिल सकता है।थोड़ा सा रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है।
मकर: दिन सामान्य रहेगा।आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखेंगे। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित लाभ भी मिलने के संकेत हैं। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा।
कुंभ: नौकरी की तलाश कर रहे लोग अच्छी नौकरी पाने में सफल होंगे। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों से वज़न कम करने में मदद मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करंगे। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी बेचने की सोच रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा।
मीन: कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स पर अच्छा प्रभाव छोड़ने में सफल होंगे। व्यायाम को लेकर ईमानदार रहने के सफल परिणाम मिलेंगे। नवविवाहित जोड़े रिलेशनशिप को मज़बूत करने की उम्मीद करेंगे। विदेश जाकर नई जगह देखने का मौका मिलेगा। प्रॉप्रर्टी को मोर्चे पर अच्छी गुंजाइश दिखाई दे रही है। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है।