राशिफल - अध्यात्म

12 November 2020 – क्या कहते हैं आपके तारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष – आज का दिन कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छात्रों की समस्या फिलहाल नहीं सुलझेंगी। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते है। जीवनसाथी से मतभेद की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। बाहर का सामान खाने से बचें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर का माहौल नार्मल रहेगा।

वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को आज नए मौके मिलेंगे। कर्ज की रकम वापस होगी। कारोबारियों को बड़ा लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों की परेशानी दूर होगी। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन – आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। किसी काम के नहीं होने के चलते तनाव बढ़ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी की बातों में न आएं। आप को धन लाभ होगा। विरोधियों से सतर्क रहें। धैर्य रखें, समस्याएं सुलझेंगी।

कर्क – आज व्यवसाय में जबरदस्त लाभ होगा। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। युवाओं को नौकरी की सूचना मिल सकती है। फील्ड में काम करने वाले सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह – आज आपके काम मनोनुकूल होंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ उलझन हो सकती है। खर्च ज्यादा होंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में अभी समय है। सेहत ठीक रहेगी। वाणी पर काबू रखें। आपको खुशखबरी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।

कन्या – आज अनजान व्यक्ति से ज्यादा चर्चा न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको नुकसान होने की आशंका है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

तुला – आज आप दिन भर व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अधिकता होगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। उधार देते समय सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आपको आपके काम में सफलता मिलेगी। छात्र खुश रहेंगे।

वृश्चिक – आज अचानक नया खर्च आने से आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। उधार लेना पड़ेगा। किसी काम को लेकर दूसरे शहर जा सकते हैं। दफ्तर में किसी सहयोगी से मतभेद होने की आशंका है। बातचीत करते समय अनर्गल शब्दों का उपयोग न करें। खानपान का ध्यान रखें।

धनु – आज धनु राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। अचल संपत्ति या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से आपको लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर – आज मानसिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे। कुछ दिनों से हो रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। कर्ज देने से बचें। किसी भी काम को न टालें। आलस्य करना घातक हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम न लें।

कुंभ – आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। परेशानी दूर होगी। व्यवसाय आगे बढ़ेगा। आपकी वजह से कुछ लोगों के काम पूरे होंगे। आप काफी खुश रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घूमने जा सकते हैं।

मीन – आज अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। खानपान में सतर्कता बरतें। आपको शुभ सूचना मिलेगी। देर रात तक न जागें। सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा को टालें।

Related Articles

Back to top button