राशिफल - अध्यात्म

12 May 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: मेष राशि के जातकों को अपने ऊपर विश्वास बनाए रखना है, तभी वह मुश्किलों से बाहर आ सकते हैं। मन को काबू में रखें परेशान होकर भी कुछ लाभ नहीं होगा। ब्याज पर दिए हुए पैसे से धन लाभ का योग हैं।

वृषभ: वृष राशि के जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। अगर हो सके तो फैसला टाल देना ही बेहतर है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचना चाहिए। मेहनत के अनुरूप धन प्राप्ति नहीं होने के योग हैं।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को बातचीत में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आपकी कटुवाणी की वजह से पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलें रहेंगी। धन लाभ लेने में कामयाब रहेंगे।

कर्क: कर्क राशि के जातक अति संवेदनशील होते हैं। बाहरी नकारात्मक माहौल का प्रभाव उनके मन में भय पैदा कर रहा है। उन्हें बाहरी घटनाओं से ध्यान हटाकर परमपिता परमात्मा में विश्वास को बनाए रखना चाहिए, वह सब कुछ ठीक करेंगे। धन प्राप्ति के अच्छे योग बने हुए हैं।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज उनके विरोधी कुछ परेशान कर सकते हैं, परंतु सूझबूझ से आप अपना काम करेंगे और सभी काम सफलतापूर्वक कर पाएंगे धन प्राप्ति के भी अच्छे योग हैं।

कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए विपरीत परिस्थितियां भी धन प्रदायक बन रही हैं। नीतिगत व समय से लिए गए निर्णय धन प्राप्ति के नए अवसर प्रदान करेंगे। यह समय समृद्धि बढ़ाने वाला है।

तुला: तुला राशि के जातक घर के नकारात्मक माहौल से परेशान होंगे। जिसका असर उनके कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। मन को शांत रखने के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। खर्चों के लिए संचित धन पर निर्भर रहना होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को निराशा को छोड़कर अपने कामकाज पर फोकस करना जरूरी है। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। धन प्राप्ति तो होगी परंतु साथी खर्च होने का भी योग है।

धनु: धनु राशि के जातकों की कलात्मक क्षमता और अत्यधिक ऊर्जा कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने में सहायक होगी। धन प्राप्ति के लिए बहुत जरूरी है कि आज के काम को कल पर ना टालें। नियमानुसार होकर काम करना इस समय बहुत जरूरी है।

मकर: मकर राशि के जातकों को आज बहुत ही फोकस होकर काम करना है तभी वह अपने सभी काम निपटा पाएंगे। इस समय जिम्मेदारियां बहुत हैं इसलिए समय की पाबंदी का जरूर ध्यान रखें। पुराना रूका हुआ पैसा भी आज मिलने का योग हैं।

कुंभ: कुंभ राशि के कुछ जातकों की नए काम की रूपरेखा बनेगी। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। धन की प्राप्ति में इस समय रुकावटें आएंगी, जो कि आपकी चिंता का मुख्य कारण रहेंगे, खर्च की अधिकता भी तंग करेगी।

मीन: मीन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे और सभी काम समय से पूर्ण हो जाएंगे। धन की प्राप्ति होगी परंतु और अधिक की चाहत आपको संतुष्टि नहीं देगी। आज अगर ध्यान व योग का प्रयास करेंगे तो जरुर सफल होंगे।

Related Articles

Back to top button