राशिफल - अध्यात्म

12 December 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 December 2020, आज का राशिफल 12 दिसंबर 2020,: आज दिन शनिवार 12 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल, Today’s Horoscope in Hindi, कैसा रहेगा। इन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी, इन्हें सावधान रहना होगा। ( 12 दिसंबर 2020 का राशिफल )

मेष – खुशखबरी मिलेगी। रूका हुआ काम बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अध्यात्म में भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। ज्यादा जोखिम न लें।

वृषभ – आज का दिन सतर्क रहने की जरूरत है। कोई महत्त्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आपको धैर्य रखना होगा। ऑफिस में अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता आज प्रभावित हो सकती है। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन
आज का दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आज आपकी अधिकतर इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों का किसी काम में सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज से आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। यात्रा न करें।

कर्क – आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। किसी आयोजन में अधिक खर्च होगा। नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

सिंह – आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी वालों की तरक्की हो सकती है। अपने परिश्रम से आपको अच्छा मुकाम हासिल होगा। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार के बुजुर्गों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। वाणी पर संयम रखें।

कन्या – आपके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगा। किसी से लेनदेन करते समय सावधान रहें। नया काम शुरू करना फिलहाल ठीक नहीं है। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। धैर्य बनाए रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला – समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी काम में सफल रह सकते हैं। आज आप किसी काम को लेकर जोखिम उठा सकते हैं। आज का दिन हर तरह से अच्छा है। बच्चों से जुड़ी कोई उपलब्धि आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। छात्रों को लाभ मिलेगा। बेवजह खर्च न करें।

वृश्चिक – आज का दिन शानदार रहेगा। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। वित्तीय संस्था में निवेश भी कर सकते हैं। कोई नया कारोबारी प्रस्ताव आपको लाभ देगा। घर में कोई आयोजन हो सकता है, जिसमें मित्र व संबंधी शामिल होंगे। युवाओं के कैरियर से जुड़ा कार्य सफल होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं।

धनु – दिन कुछ समस्या वाला होगा। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपनी वाणी पर भी काबू रखना होगा। ज्यादा भावुकता से खुद का बचाव करें। नौकरी में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कारोबार को लेकर नया प्रस्ताव स्वीकार न करें। युवाओं के लिए दिन बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मकर – आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए पदोन्नति से जुड़ी खबर मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। काफी दिनों से रूके हुए काम फिर से शुरू होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। युवाओं को नया अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

कुंभ – दिन मिलाजुला रहेगा। किसी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। बुजुर्गों की देखभाल अधिक करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा। दफ्तर के अफसरों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। निवेश कर सकते हैं। किसी कार्य को न टालें।

मीन – कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार के लिए जरूरी साधन जुटा सकते हैं। पदोन्नति के काफी अवसर आपको मिलने वाले हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए काम को पूरा करेंगे। आज कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button