
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी के जिला संगठक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ब्लॉक काउंसलर अवध राम साहू के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पोस्टर पेंटिंग स्लोगन के माध्यम से साक्षरता दिवस मनायाl जिसके द्वारा संदेश दिया गया कि बेटी हो या बेटा दोनों को है पढ़ाना कोई किसी से कम नहीं दोनों को है आगे बढ़ाना, साक्षरता ही सिंगार हमारा वरना व्यर्थ है जीवन सारा, हर घर में यह दीप जलाओ अपने बच्चों को पढ़ाओ, पढ़ाई और किताबों से प्यार करो जीवन अपना उद्धार करो आदि स्लोगन के माध्यम से साक्षरता का संदेश दिया एवं लोगों को साक्षर करने की शपथ दिलाई गई l जिसमें रेड क्रॉस वॉलिंटियर प्रियंका दुर्गेश नंदिनी कुंती, तिरुपमा, चांदनी, हुलसी, हर्ष, रोहित साहू दिलीप साहू दीपेश कोसरिया अमित प्रीतम भावना उषा निर्मलकर का सहयोग रहा




