inh24छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने कांकेर में कमल शुक्ला एवं पत्रकारों पर हुए हमले की घटना पर लिया संज्ञान

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कांकेर में वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला सहित अन्य पत्रकारों पर हुए हमले की घटना पर संज्ञान लिया है। राज्यपाल ने पत्रकार शुक्ला से फोन पर बातचीत की और कहा कि मुझे आप लोगों के साथ हुई घटना की जानकारी मिली। आप अपना ध्यान रखें, आप जल्दी स्वस्थ हों। मैंने पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं, दोषियों पर अवश्य कार्यवाही होगी।

इससे पहले पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम कार्यवाही को लेकर पत्र भी प्रेषित किया था

Related Articles

Back to top button