राशिफल - अध्यात्म

10 March 2021 – क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष – दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। दिन के उतरर्राध में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में सफलता के योग हैं। नए मौके नजर आएंगे।

वृषभ – आपको स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात से लाभ होगा।

मिथुन – दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। उत्साह की कमी रहेगी। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। नुकसान की आशंका है। कानूनी काम में अड़चन आएगी। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

कर्क – दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म होने की संभावना है। लव लाइफ के मामले में कुछ अच्छा घटित हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक विवाद से दूर रहें।

सिंह – दिन की शुरुआत भागगौड़ से भरी रह सकती है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद की भी आशंका है। हालांकि शाम का समय अच्छा रहने वाला है। कुछ अच्छे लम्हे बिताने का मौका मिल सकता है।

कन्या – वाद-विवाद से बच कर रहें। अनावश्यक नुकसान की आशंका बन रही है। नये कार्य के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। थोड़ा और विचार करने की जरूरत है। दान-पुण्य करें। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी।

तुला – दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में कुछ सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की जरूरत है। कार्यस्थल पर स्त्री पक्ष से चुनौती मिल सकती है।

वृश्चिक – कुछ सावधान रहने की जरूरत है। किसी करीबी या मित्र से धोखा मिल सकता है, दिल को चोट पहुंच सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। धन की प्राप्ति होगी। छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु – दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर चुनौती है। धन को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।

मकर – खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। दिन बिना किसी बड़ी हलचल के गुजरेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका है। कर्ज लेने से बचें। संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

कुंभ – दिन आपके लिए अनुकूल है। मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, कार्यस्थल पर कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप इससे पार पा लेंगे। गहरे जल से दूर रहने की जरूरत है।

मीन – वाहन या भवन सुख प्राप्त होने के संकेत हैं। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में लगातार प्रयास के बाद अब सफलता की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button