राशिफल - अध्यात्म

10 January 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष: मेहनत के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ है।

वृषभ: परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। शाम के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन: समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें।

कर्क: दिन किसी बहन भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं ट्रांसफर का विचार बनाएं।

सिंह: चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या: राशि का स्वामी बुध धनु में आ चुका है, सूर्य के कारण अस्त है। भागदौड़ करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे, फिलहाल आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन रिसर्च आपको प्राप्त होगा।

तुला: चिन्तित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो अवश्यम्भावी हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक: मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते वातावरण में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा।

धनु: किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में रिसर्च का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, दिनचर्या के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर: सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीदी के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में हास्य विनोद बढ़ेगा। विवाद से बचे रहें।

कुंभ: अधिकारी की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यापार आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन: उत्तरोत्तर उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है। प्रकरण समाप्त होंगे। किसी को आज कर्ज न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button