10 April 2021 – क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल 10 अप्रैल 2021 Aaj Ka Rashifal 10 April 2021: आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज माता लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शनिवार 10 अप्रैल 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 10 अप्रैल 2021 Today’s Rashifal in Hindi,)
आज का राशिफल 9 अप्रैल 2021
मेष – कर्ज की रकम वापस लेने में दिक्कत होगी। आपके सहयोग से किसी दोस्त के कार्य पूरे होंगे। सेहत को लेकर दिक्कत होगी। आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। जोखिम लेने से बचना होगा। कारोबार संबंधी महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपका नया काम आगे बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। युवाओं कोनए अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ – किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। ऑफिस में अफसर आपकी सराहना करेंगे। पदोन्नति के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ज्यादातर कार्य पूरे कर पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ सूचना मिलेगी। जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी विवाद में शामिल न हों। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
मिथुन – आपकी सराहना होगी। आप सकारात्मक रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। किसी काम में लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। बिना वजह खर्च करने से बचें। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। सगे संबंधियों से जरूरी चर्चा होगी।
कर्क – अध्यात्म में मन लगेगा। अपने कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। छात्रों को लाभ होगा। ऑफिस से जुड़े कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। आपको बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। संबंधीयों से मतभेद दूर होंगे। वाहन आदि खरीद सकते हैं। घूमने जाएंगे। दोस्तों के साथ आज पार्टी कर सकते हैं। आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
सिंह – अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। चिड़चिड़ापन रहेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है।किसी से विवाद हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आज किसी काम में मन नहीं लगेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ होगा। युवाओं काे कैरियर के लिए काफी परिश्रम करना होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या – आज जोखिम लेने से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। धर्म-कर्म सत्संग में मन लगेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आज बेहद सकारात्मक रहेंगे। आज धन लाभ हो सकता है। आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी संबंधी से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा।
तुला – किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। ज्यादा जोखिम न लें। अपरिचितों से दूरी बनाकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस का माहौल आपके अनुसार रहेगा। विद्यार्थियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।
वृश्चिक – अचानक किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नुकसान हो सकता है।काम ज्यादा होने की वजह से थकान रहेगी। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी को सलाह न दें। आपको घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें।
धनु – किसी से झगड़ा होने की आशंका है। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं। विरोधियों पर नजर रखें। आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है। घर का माहौल अशांत रहेगा।
मकर – कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। खानपान के दौरान सावधानी बरतें। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
कुंभ – घरेलू दिक्कतें दूर होंगी। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। तनाव दूर होगा। लेनदेन अच्छा रहेगा। आपकी मित्रों से भेंट होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका दिन शानदार रहेगा। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। संतानपक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। सत्संग से लाभ होगा।
मीन – ऋण चुका पाएंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यर्थ में विवाद न करें। अपनी निजी जानकारी किसी को भी देने से बचे। बाहरा जाते समय सावधान रहना होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदारों और मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए चुनौती बनी रहेगी।



