08 October 2020 – कैसा होगा आज आपका प्रेम जीवन, जानिए आज का लव राशिफल
मेष राशि: यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आपकी वाणी में मिठास बरसेगी, जिससे आपका जीवन साथी बड़ा खुश होगा और यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपका प्रिय आपके लिए कुछ खास करेगा।
वृष राशि: जीवनसाथी से अपने मन में चल रही बातों को जाहिर करें। इनकम के मामले में आज का दिन आपको आगे बढ़ने के लिए कुछ नया अवसर प्रदान करेगा।
मिथुन राशि: आज के दिन आपके गृहस्थ जीवन को मानो संजीवनी मिलेगी और आप अपने जीवन साथी के साथ आनंदित रहेंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आपकी वाणी में मिठास झलकेगी, जो आपके प्रिय को आपका मुरीद बना देगी।
कर्क राशि: प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की किसी बात को लेकर शक जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे और आप अपने जीवन साथी के महत्व को स्वीकार करेंगे।
सिंह राशि: आज के दिन अपने जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि वह बीमार पड़ सकते हैं। वहीं यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपको अपनी लव लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए मददगार होगा।
कन्या राशि: आज आपका जीवन साथी बड़े गुस्से में होगा, इसलिए उन्हें संभालना अकेले थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आपका प्रिय ईमानदारी से अपने सभी बातें आपके सामने रखेगा, जिससे आपके मन में उनकी इज्जत और बढ़ेगी और आपकी लव लाइफ इंप्रूव होगी।
तुला राशि: आज का दिन आप अपने जीवन साथी की काफी बातें सुनेंगे और किसी खास बात पर उनकी सलाह भी आपको आज मिल सकती हैं। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आपका प्रिय अपने परिवार वालों से आपके बारे में बातचीत कर सकता है।
वृश्चिक राशि: प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने निकल सकते हैं, जिससे उसके रिश्ते में ताजगी आएगी। आज काम को लेकर काफी भागदौड़ होगी।
धनु राशि: आप यदि शादीशुदा हैं, तो अपने गृहस्थ जीवन पर आज आपका पूरा ध्यान देना होगा और अपने जीवनसाथी को किसी भी तरह खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखनी है।
मकर राशि: शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा।
कुम्भ राशि: यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपका विवाहित जीवन आज बहुत अच्छा रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आपको थोड़ा सावधान होना होगा क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आप को किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकती है।
मीन राशि: शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक दूसरे से प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे।



