सीरियल अनुपमा में वनराज और काव्या बार बार दिखायेंगे अनुपमा को नीचा, अनुज को करेगी आगाह

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों खूब उथल-पुथल मची हुई है. अनुज कपाड़िया की एंट्री से शाह परिवार में तूफान सा आ गया है. एक और अनुपमा अपने अस्तित्व की लड़ाई घरवालों के साथ लड़ रही है. दूसरी तरफ वनराज को अनुपमा की ये उड़ान जरा भी नहीं भा रही. अनुज ने अनुपमा को पार्टनर बनने का ऑफर दिया था, जिस अनुपमा ने स्वीकार कर लिया है और यह बात वनराज के गले नहीं उतर पा रही है.
फूट-फूटकर रोएगी अनुपमा
आज आप देखेंगे कि अनुपमा (Anupama) घरवालों के सामने यह साबित करने की कोशिश करेगी कि उसके और अनुज के बीच में कुछ नहीं है. वनराज और काव्या बार-बार अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अनुपमा ये ठान चुकी है कि अब वो आगे बढ़ेगी और उसे अब कोई नहीं रोक सकता है. बापूजी किंजल और समर अनुपमा का पक्ष लेंगे और उसे आगे बढ़ने के लिए कहेंगे. घरवालों के तानों से अनुपमा टूट जाएगी और फूट-फूट कर रोने लग जाएगी. अनुपमा अब ये ठान लेगी कि कोई कुछ भी सोचे वो रुकेगी नहीं.
घरवाले मारेंगे ताना
काव्या इस बात से तिलमिला जाएगी कि अनुज कपाड़िया ने अगर अनुपमा को उसका बॉस बना दिया तो उसे उसके पीछे घूमना पड़ेगा. वो वनराज को खूब सुनाएगी. अनुपमा अपने नई शुरुआत की तैयारियां करेगी. दूसरी तरफ अनुज अपनी अनुपमा से होने वाली मुलाकात के बारे में सोच-सोच कर ही खुश होने लगेगा. अगली सुबह घरवाले अनुपमा के साथ बुरा व्यवहार करने लगेंगे. हर कोई अचानक काव्या को महत्व देने लगेगा. वनराज, काव्या और बा एक बार अनुपमा को ताना मारेंगे.
अनुज को कहेगी आगाह
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अनुज के ऑफिस पहुंचेगी. ऑफिस पहुंचते के साथ ही वो अनुज को चेतावनी देगी कि वो भले ही एक पत्नी नहीं है लेकिन बाकी के रिश्तों को वो आज भी जीती है. काम के अलावा किसी और रिश्ते की अनुज कोई उम्मीद ना रखे.




