छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – अनाज से भरी ट्रक पलटी, ड्राइवर की हालत गंभीर
बलरामपुर जिले में अनाज से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी गई. इस घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दे की ट्रक अंबिकापुर की ओर से रामानुजगंज की तरफ जा रही थी। तभी जलेबी मोड पर हादसा हुआ घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के दलधोवा गांव के समीप हुई है यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश कर रही है।



