07 April 2024 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन जानिए आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) आपको कठिनाई होगी। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिये। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें। दोपहर के बाद रुके हुये कार्य शुरु होंगे। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope) आमदनी के नये स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापारियों को नये अनुबन्ध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सम्पत्ति को लेकर डील होने की सम्भावना है। सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) जॉब में बदलाव न करें। व्यवसाय में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप आलस्य वश काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। बोलचाल के दौरान नम्रता का भाव अवश्य रखें। कड़वे बोल न बोलें।
यह भी पढ़िए – हर साल बढ़ रहा यहां का अद्भुत शिवलिंग, महाशिवरात्रि पर आप भी करें दर्शन, खुल जाते हैं भाग्य
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) समस्याओं का निवारण होगा। नया निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रूठे मित्रों को मनाने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ अनमने से रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के कारण इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) थोड़ी सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़िए – इस दिन मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, पूजा में न करें ये गलतियां
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाये रखें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में नये और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों में परेशानी होगी।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) कारोबारी कार्यों से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। किसी मित्र के प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कर्मचारियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। घर और सम्पत्ति के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) व्यस्तता के बावजूद अपने काम को प्राथमिकता देंगे। गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कमर और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कार्यों में गति आयेगी। लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे। मन में किसी के भी प्रति बैरभाव न रखें। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है। अपने स्वभाव को संयमित रखें। किसी परिजन को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।
यह भी पढ़िए – कर्ज से मुक्ति का पंडित प्रदीप मिश्रा के हैं ये अचूक और कारगर उपाय
मीन राशि ( Pisces Horoscope) पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जॉब में अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं।



