05 October 2020 – जानिए क्या कहते हैं आपके तारे, कैसा होगा आज आपका दिन, जानें आज का राशिफल
आश्विन कृष्ण और दिन सोमवार को आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) कैसा रहेगा। ( 5 अक्टूबर 2020 का राशिफल )
मेष- दिन आपके लिए उत्तम फलीभूत रहेगा। दफ्तर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सहयोगियों से मदद मिलेगी। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध विकसित होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगी।
वृषभ- आज के दिन किस्मत का साथ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। आपके लंबित काम पूरे होंगे। परिवार का वातावारण सुखद रहेगा। नया समाचार मिलेगा। नई जिम्मेदारियों को आप बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रूचि ज्यादा रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
मिथुन- दिन अच्छा रहेगा। आज आपको धन लाभ होगा। आप आज सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। उधार की रकम आपको वापस मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
कर्क – आपका दिन उत्साह वाला रहेगा। निवेश करने पर मुनाफा होगा। किसी से पार्टनरशिप करने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों को कुछ दिक्कत हो सकती है। परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। माता-पिता का ख्याल रखें।
सिंह– दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। प्रेम संबंध विकसित होंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी से विवाद होने की आशंका है। आज आपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। आपकाे आज खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
कन्या– बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। बेवजह के मुद्दों में आज न उलझें। आपके रूके हुआ काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है। आज कोई जरूरी फैसले न लें। सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। पााारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।
तुला– दिन बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आज और ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। निवेश का परिणाम मिलने में अभी समय लग सकता है। किसी अज्ञात व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य अच्छी रहेगी।
वृश्चिक – दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक कार्य कर सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार को लेकर कोई बड़ी डील भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। परिवारवालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।
धनु– आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। पूर्व दी गई उधार की रकम आपको वापस मिलेगी। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। काम के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। निवेश करने का प्रस्ताव मिल सकता है। ज्यादा खाने से बचें।
मकर– किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आपका किसी से विवाद हो सकता है। धैर्य रखें। खर्च अधिक होगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई व्यापारिक योजनाएं बना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। परिवार के लोगों से बेहतर संतुलन रहेगा। कानूनी बाधाएं दूर होंगी। नए कार्यों के दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। बुजुर्गों की सलाह लें।
कुंभ– आज आपका दिन ठीक रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में गति आएगी। आय में बढ़ोतरी होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। रिश्तेदारों, मित्रों से मुलाकात होगी। निवेश की योजना बना सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मीन– आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार में कुछ परेशानी आ सकती हैं। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कार्य को लेकर यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लेनदेन न करें। किसी काम में मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगी।



