छत्तीसगढ़
नक्सल प्रभावित जिला कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, BSF का एक जवान घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले कांकेर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। ये मुठभेड़ बड़गांव के नजदीक जंगलों में हुई। इस मुठभेड़ में BSF का एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
read also- Transfer Breaking :IPS अधिकारी और कई जिलों के SP का तबादला, हुआ जारी आदेश…
मिली जानकारी के अनुसार, बड़गांव के मेंड्रा कैंप BSF178 BN से जवानों का एक दल सर्चिंग के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। जवानों को खुदपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से भाग निकले। SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं BSF और जिला पुलिस जवान मुठभेड़ के बाद एक बार फिर से सर्चिंग में जुट गए हैं।