राशिफल - अध्यात्म

04 May 2021 – क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 4 मई 2021 Aaj Ka Rashifal 4 May 2021: आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज रामभक्त हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 4 मई 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 4 मई 2021 Today’s Rashifal in Hindi)

आज का राशिफल 4 मई 2021

मेष – दफ्तर का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

वृषभ – आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। आज किस्मत आपके साथ है। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति होगी। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी हो सकती है। छात्रों को परीक्षा के आशाजनक परिणाम मिलेंगे। बिना जरूरी काम के यात्रा न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन – विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार में लोगों के बीच सामंजस्य रहेगा। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्र अधिक पढ़ाई करें। कैरियर से जुड़ी नई दिशा मिल सकती है।

कर्क – फील्ड में काम करने वाले लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। अपने परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं। आर्थिक लाभ होगा।

सिंह – किसी बात को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके और जीवनसाथी के रिश्तों के बीच मिठास आएगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। कई प्रकार की पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप थकान महसूस करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।

कन्या – दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जानकारी मिल सकती है। घर-परिवार में शांति रहेगी। जीवनसाथी से पूछ कर कार्य करें। दंपत्तियों के बीच के रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

तुला – परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। भाग्योदय होगा। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। गैरजरूरी कामों में खर्च अधिक होगा।

वृश्चिक – परिजनों से जरूरी काम पर विचार विमर्श होगा। आपकी राय दूसरों के लिए शानदार साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सुधरेंगे होंगे। कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। नया काम मिलने की संभावना है। जीवन साथी के साथ घूमने जाएं।

धनु – आपको अपने मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। कुछ खुशखबरी मिल सकती है। ज्यादा तनाव न लें, तबियत बिगड़ सकती है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन आनंददायक रहेगा।

मकर – सेहत से जुड़ी समस्याओं का हल मिलेगा। व्यवसाय के विस्तार के बारे में गंभीरता से विचार करें। कानूनी मामले आगे बढ़ सकते हैं। नए व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। जीवनसाथी को आज कोई उपहार दे सकते हैं। जोखिम न लें।

कुंभ – आज निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। विरोधियों से आज सावधान रहें। कहीं बाहर के खानपान से बचें। शरीर के दर्द की समस्या उठ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करें।

मीन – काम को लेकर बेहद तनाव हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। खानपान को नियमित रखें। आपके दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। आध्यात्मिक बदलाव के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा हो सकती है। बिना किसी के सलाह के बड़ा निर्णय न लें। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

Related Articles

Back to top button