03 जून 2020 – जानिये क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज का दिन, आज का राशिफल
मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यवसायिक और व्यक्तिगत मामलों के लिए आपके ग्रह उत्तम हैं, यदि नया व्यवसाय शुरु करना चाहते हैं तो आप के लिये दिन ठीक रहने वाला है। माताजी का स्वास्थ्य भी कुछ खराब रह सकता है। संतान का सुख अच्छा रहने वाला है।
वृषभ: दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रह सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।आप बड़ी सफलता के लिए सक्षम हैं। सभी के लिए आप विनम्र बने रहेगें। किसी तरह का पश्चाताप मन की शान्ति भंग कर सकता है। छात्रों के लिये दिन बेहतर रहने वाला है। आप अपने आपको नये परिस्थिति के लिये तैयार करेंगे।
मिथुन: अति उत्साह की अधिकता से कुछ गलत निर्णय आप से हो सकते हैं। मन में उल्लास रहेगा। दामपत्य जीवन सुखद रहने वाला हो सकता है। आप अपने निजी आवश्यकताओं को आज बेहतर तरीके से पूर्ण करेंगे। फल की खेती करने वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कर्क: इंश्योरेन्स के सेक्टर में काम करने वालो को संभलकर काम करना होगा। आज की योजना आपको अच्छा लाभ दे सकती है। किसानों को कृषि उपज का अच्छा दाम मिल सकता है। सरकारी सेवा से लाभ मिल सकता है। अपने परिजनो के लिये आप एक उम्मीद है तो आपकी उनकी उम्मीदों को पूरी करेंगे।
सिंह: इलेक्ट्रॉनिक सामान के काम करने वालो का समय अबी ठीक नहीं है। किसी के अनुचित व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। विशेषकर आपके परिवार के लोगों से संतान का सुख आपके लिये बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी आपको अपना पूर्ण सहयोग व्यवसाय में करेगा।
कन्या: व्यवसाय अच्छा लाभ देगा। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। कृषि कार्य करने वालों के लिये दिन थकान भरा हो सकता है। जल से सम्बन्धित काम करने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा खराब रह सकता है। लग्नेश की स्थिति के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। छात्र आज अपने लिये नई तैयारी शुरु कर सकते है।
तुला: नौकरी करने वालो के लिये दिन अच्छा आपके अधिकार में वृध्दि के संकेत है।मार्केन्टिग का काम करने वालों के लिए आज दिन करने के लिये बहुत कुछ नहीं है। दवा व्वयसाय करने वाले अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते है। जीवनसाथी की स्थिति बेहतर रहने वाली है।
वृश्चिक: विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। पढ़ाई में अच्छा मन लगेगा। आपकी कोई इच्छा हैं, जो जल्द ही पूर्ण होंगी। आपका दांपत्य जीवन सामान्य रहने वाला है। परन्तु जीवनसाथी का प्रेम आपको अभिभूत कर देगा। संतान पक्ष भी आपको बहुत आनन्द देगा।
धनु: समय आपके लिए व्यापार के लिये अच्छा रहेगा। किन्तु धन से संबंधित तनाव आपको आज परेशान कर सकता है। पूंजी की व्वयस्था करने में कठिनाई हो सकती है। स्वास्थय आपका सामान्य रहेगा। परन्तु थकान और आल्स्य शरीर में बना रहेगा।
मकर: आपकी आय में भी वृद्धि होगी। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा।आज आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। अपने कार्य क्षमता से उक्साह से परिपूर्ण रहेगें। देव उपासना में भी आज आप समय देंगे। आपको उत्त्म पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
कुंभ: दांपत्य जीवन पहले के अपेक्षा अधिक मजबूत हो जाएगा। संतान के सुख की प्राप्ति होगी। माता पिता आपकी बात सुनेंगे भी मानेगें भी। सरकार से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप कुछ देर के लिये दिन में थका थका फील कर सकते हैं। भोजन समय पर करें।
मीन: घरवालों से आज आपका खर्चों को लेकर असहमति बन सकती है। आपको आज समझौता करना चाहिये। परिस्थितियों के साथ नहीं तो मुश्किल बढ़ सकती है। व्यवसाय में कुछ कागजी समस्या खड़ी हो सकती है। आपको सावधानी रखना चाहिये।



