छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग – राजधानी में इनकम टैक्स का छापा, नोट गिनने की मशीन से हो रही गिनती

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इनकम टैक्स छत्तीसगढ़ की टीम ने सोमवार को स्कैन स्टील्स कंपनी के रायपुर स्थिति आफिस में छापेमार कार्रवाई की है. इसके साथ ही टीम ने कंपनी के सेल्स हेड विकास कुमार के घर में भी दबिश दी। आयकर जांच टीम को विकास कुमार के घर से पांच करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं। स्कैन स्टील्स कंपनी ओड़िशा राउरकेला की है।

Read Also – छात्र नेता करता रहा मांग में सिंदूर भरकर बलात्कार, शादी की बात पर बोला 12 लाख लो और चलते बनो

मिली जानकारी के अनुसार आयकर अफसरों को गायत्री नगर स्थित फ्लैट की जांच में मिले 5 करोड़ रुपए से अधिक नगद को गिनती करने के लिए वेंडर से नोटों की गिनती करने के लिए मशीन बुलवाई गई. शाम छह बजे तक मशीन आवासीय फ्लैट में पहुंच गई और कैश की गिनती की गई. कैश के साथ-साथ टीम को ज्वेलरी भी मिली है जिसका अभी मूल्यांकन नहीं कराया गया है।

Read Also – ऑनलाइन चलाते थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने ग्राहक बन दो लड़कियों को दबोचा

कहा जा रहा है कि देर रात या मंगलवार को वेल्यूअर से ज्वेलरी का मूल्यांकन कराया जाएगा . टीम ने इसके साथ ही एक और स्थान पर जांच की है जिससे इनके लेन-देन की जानकारी मिली थी। आयकर अन्वेषण की टीम ने इसके साथ ही देवेन्द्रगगर टिम्बर मार्केट स्थित कार्सन चेम्बर में भी छापे की कार्रवाई की. जहां इनके उत्पाद सृष्टि टीएमटी का दफ्तर है.दफ्तर में भी टीम ने खरीदी-बिक्री के रिकार्ड की जांच की।

Related Articles

Back to top button