उत्तर प्रदेशदेश विदेश

राज्य सरकार का बड़ा फ़ैसला मजदूरों को मिलेगा 1 हजार रुपये महीना ,और 5 किलो राशन 3 माह तक बिल्कुल मुफ़्त

उत्तर प्रदेश। यूपी में योगी सरकार ने गरीबों को तीन माह तक मुफ्त में 5 किग्रा राशन देने का फैसला किया है. इसमें 3 किग्रा गेहूं और 2 किग्रा चावल दिया जाएगा, जिसके लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोगों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. इसके साथ, सरकार ने फैसला किया है कि शहरी मजदूरों को 1,000 रुपये महीना दिया जाएगा. जिन परिवारों की आमदनी 27,000 रुपये सालाना से कम है, उन्हें गरीबी रेखा के नीचे माना जाता है.

कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति है. उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है. इसकी वजह से गरीब परिवारों के सामने अपने परिवार का भरण-पोषण करने के मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मुश्किल घड़ी में गरीब परिवारों को राहत देने के लिए कदम उठाया है।
एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने उन शहरी गरीबों को 1,000 रुपये महीना देने का फैसला किया है, जिसमें रिक्शाचालक, नाविक, रोड के किनारे ठेला-खोमचा लगाने वाले और रोज कमाने-खाने वाले शामिल हैं.

माह भर के भीतर प्रदेश सरकार का दूसरा बड़ा फैसला

राज्य की योगी सरकार ने एक माह के भीतर दूसरी बड़ी घोषणा की है. पिछले माह में सरकार की तरफ से 5 किलोग्राम मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी. जिसमें 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलोग्राम चावल तीन माह तक मुफ्त में देने का ऐलान किया था. यह राशन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button