गिरीश गुप्ता गरियाबंद – आपस मे झगड़ रहे दोस्तों में से एक ने युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also – बिलासपुर में पत्नी की हत्या कर पति था फरार…भिखारी के भेष में घूम रहा था आरोपी…पुलिस ने तीन दिन बाद धरदबोचा
दरअसल पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। छुरा के आवास पारा निवासी संतु निषाद सोमवार शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे शराब भट्टी के पास से गुजरते हुए काम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन्हें राहुल नेताम नामक युवक को अपने दोस्तों के साथ गाली गलौच करते देखा। उसने राहुल को समझाने की कोशिश की मगर राहुल ने दोस्तों से झगड़ना छोड़कर अपने पास रखे चाकू से संतु पर ही हमला बोल दिया। राहुल, संतु निषाद पर चाकू से प्राणघातक हमला कर मौके से फरार हो गया।
Read Also – संसद भवन में गाली…, सांसदों की शर्मनाक हरकत…
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जख्म गहरा होने कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा के लिए रायपुर रिफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल नेताम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की।
Read Also – धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के वनांचलों इलाको 1000 रु किलो की बोड़ा सब्जी, छत्तीसगढ़ के बाजारो में स्वादिष्ट बोड़ा उपलब्ध
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपरोक्त कार्यवाही में छुरा थाना प्रभारी संतोष भुआर्य, सहायक उप निरक्षक श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर, आरक्षक नरेन्द्र साहू, हरिहर साहू, दयानंद गौर, ललित नेताम, अशोक मिज की सराहनीय भूमिका रही।




