17 June 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल 17 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 17 June 2021, Horoscope 17 June 2021: कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल, गुरुवार 17 जून 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा।
आज का मेष राशिफल – दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको दफ्तर में कुछ मौकों पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सहयोगियों से विवाद होने के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी को बदलने पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। कानूनी मामले धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। आपका खर्च ज्यादा होगा। निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। आज मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धार्मिक यात्राओं से मानसिक शांति मिलेगी। योग-व्यायाम को अपनाएं।
आज का वृषभ राशिफल – मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होने की संभावना है। आपको नई योजनाओं की जानकारी मिलेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आप परिवार के साथ बेहद खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। कुसंगति से दूर रहें। आपका काम आपको लाभ देगा। कर्ज देते समय पूरी जानकारी हासिल कर लें। व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। यात्राओं पर जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी होगा। विवाद की स्थिति को टालने का प्रयास करें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे।
आज का मिथुन राशिफल – धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति बेहद सुदृढ़ होगी। आपके शत्रु शांत रहेंगे। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सकारात्मक रहने के लिए प्रभु की आराधना करेंगे। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग रहेगा। आपकी परेशानियां कम होंगी। नए काम से लाभ होगा। अपने परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
आज का कर्क राशिफल – तनाव लेने से बचना होगा। इसके चलते सेहत पर बुरा असर हो सकता है। बड़े बुजुर्गों के अनुभव का आपको लाभ मिलेगा। काम का दबाव ज्यादा होने के कारण परिवार के साथ कम समय बिता पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी।
आज का सिंह राशिफल – किसी योजना में निवेश न करें। आय में बढ़ोतरी होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप यात्रा पर जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। परिवार के लोगों से मिलकर ही जरूरी फैसले करें। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी रिश्तेदार के साथ आपका विवाद हो सकता है। अचल संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। पढ़ाई में खूब ध्यान देना होगा। नया काम शुरू करेंगे।
आज का कन्या राशिफल – काफी खर्च करना पड़ सकता है। कारोबार में साझेदारों के व्यवहार पर नजर रखें। आपको किसी काम में नुकसान होने की आशंका है। जिम्मेदारी ज्यादा होने के कारण इसका असर सेहत पर पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ प्रभावित होगी। कर्ज की रकम वापस पाने के लिए बेहद मशक्कत करनी होगी। अनजान लोगों से मेलमिलाप न रखें। शत्रुओं की वजह से नुकसान होने की आशंका है। बुजुर्गों की सलाह पर अमल करें। अपने जीवनसाथी से बात न छिपाएं।
आज का तुला राशिफल – दबाव ज्यादा रहेगा। आपको उधार की रकम वसूल करने में काफी दिक्कत होगी। किसी से विवाद होने की आशंका है। परिवार के लोगों की मदद से परेशानी दूर हो सकती है। आपको तनाव लेने से बचना होगा। ऑफिस में कुछ जिम्मेदारी पूरी नहीं हो पाने के कारण अफसरों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। नए काम से लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।
आज का वृश्चिक राशिफल – खुशखबरी मिलेगी। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। कैरियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ उलझनें रहेंगी, लेकिन वह सुलझ जाएगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। विवाद की स्थिति को टालने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपकी कुछ दिक्कतें दूर हो जाएंगे। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
आज का धनु राशिफल – आपका व्यवसाय में प्रगति होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। आपको सामाजिक रूप से सराहना मिलेगी। परिवार के सदस्यों की आर्थिक दिक्कत दूर करने का प्रयास करेंगे। अचल संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे होंगे। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विरोधियों की हरकतों के चलते आपको नुकसान होने की आशंका है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे।
आज का मकर राशिफल – लोन या कर्ज लेना पड़ सकता है। आपको अनजान लोगों से काफी सतर्क रहना होगा। लेनदेन करते समय पूरी तरह सावधान रहें। नए काम से आपको लाभ होगा। आप रिश्तेदारों के यहां जा सकते है। पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। मकान आदि खरीद सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है।
आज का कुंभ राशिफल – आपको अपने जरूरी कार्यों पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। किसी विवाद के चलते आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जाएंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आपका व्यापार आगे बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने का प्लान टाल दें। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं। इलाज में खर्च होगा।
आज का मीन राशिफल – किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आपके विरोधी पस्त रहेंगे। यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें। अपने परिवार के लोगों के साथ बेहद खुश रहेंगे। आपकी सराहना होगी। नए काम से लाभ होगा।वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।




