छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – फरार जनपद सदस्य गिरफ्तार, इस मामले में था आरोपित

फरार आरोपी देवचरण यादव (जनपद सदस्य) को थाना सिटी कोतवाली ने किया गिरफ्तार, आरोपी को 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया

आरोपी के खेत से 9 पेटी शराब कुल 450 पौवा मध्यप्रदेश अंग्रेजी गोवा कीमती 47205 रू की शराब जप्त किया गया था, थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश दिया गया।

मुखबीर की सूचना पर देवचरण यादव (जनपद सदस्य) ग्राम डमरू का मध्यप्रदेश की अंग्रेजी गोवा शराब खेत में अवैध रूप से शराब बिक्री करता था जिसकी सूचना पर खरचा खार में महेशु यादव (आरोपी का बड़े पिताजी) के खेत में आरोपी देवचरण यादव गोवा अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से बिक्री करने छिपा कर रख रहा था।

मामले में रेड कार्यवाही करने पर 09 पेटी कार्टून मध्यप्रदेश अंग्रेज़ी गोवा शराब को छोडकर भाग गया समक्ष गवाहान के 09 नग सफेद रंग के कार्टुन के अंदर गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब सीलबंद कुल 450 नग पौवा कुल 81 बल्क लीटर जुमला कीमती 47205 रूपया को घटना स्थल से जप्त किया गया था। मौके पर आरोपी के खिलाफ 34(2), 36 आबकारी एक्ट कायम किया गया था।

आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, आज दिनांक को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिला कि फरार आरोपी देवचरण यादव अपने घर छिपकर बैठा सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button