
नई दिल्ली: एलोपैथी को लेकर टिप्पणी करके बाद विवादों में घिरे योगगुरू बाबा रामदेव ने एक बार फिर एलोपैथी को लेकर बयान दिया है और कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि एलोपैथी और सर्जरी आपातकालीन मामलों के लिए बेहतर हैं. बाबा रामदेव भी कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाएंगे. इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने अन्य लोगों से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है. हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने वैक्सीन लगवाने का फैसला क्यों लिया है.
पहले कहा था उन्हें नहीं है वैक्सीन की जरूरत
योग करता है बीमारियों के खिलाफ ढाल का काम:
एक रिपोर्ट के अनुसार, बाबा रामदेव ने लोगों से कहा कि वह योग और आयुर्वेद का अभ्यास करें. उन्होंने कहा कि योग बीमारियों के खिलाफ एक ढाल के रूप में काम करता है और कोरोना से होने वाली जटिलताओं से बचाता है.बाबा रामदेव ने एलोपैथी डॉक्टरों के बताया देवदूत
स्वामी रामदेव ने ड्रग माफियाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘हमारी किसी संगठन के साथ दुश्मनी नहीं है और सभी अच्छे डॉक्टर इस धरती पर भगवान द्वारा भेजे गए दूत हैं. लड़ाई देश के डॉक्टरों से नहीं है, जो डॉक्टर हमारा विरोध कर रहे हैं, वह किसी संस्था के जरिए नहीं कर रहे हैं.’इमरजेंसी में एलोपैथी और सर्जरी बेहतर: बाबा रामदेवबाबा रामदेव ने एक बार फिर एलोपैथी को लेकर बयान दिया है और कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि एलोपैथी और सर्जरी आपातकालीन मामलों के लिए बेहतर हैं. चाहते हैं कि कि दवाओं के नाम पर किसी को परेशान न किया जाए और लोगों को ड्रग माफियाओं से छुटकारा मिले.’




