छत्तीसगढ़
अवैध रूप से शराब बिक्री का मामला,54 लीटर शराब के साथ पकड़े गए आरोपी

रायपुर। भंवरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कि बिक्री के मामलों में कार्रवाई करते हुए 6-7 जून को दो लोगों को महुआ शराब के साथ शराब बिक्री के केश में गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चनाट निवासी अजय पटेल के कब्जे से एक नीले रंग के 50 लीटर वाली प्लास्टिक ड्रम में करीब 45 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री, 2 इण्डेन कंपनी का सिलेण्डर, 2 गैस चूल्हा, 4 टीन, 2 गुंडी, 1 मग्गा, 2 चांडी और 2 पाइप जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दूसरा मामला ग्राम मुड़ीडीह पारा में बिना नंबर बाइक में अवैध परिवहन करते वार्ड 20 निवासी दयाराम सिदार (35) के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तहत कार्रवाई की गई है।



