छत्तीसगढ़

राज्य में मौसम ने बदला रुख, तेज बारिश के हो सकते हैं आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।राज्य के अधिकांश हिस्सों में कही कही हल्के और कही कही गहरे बादल छाए हुए हैं।

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में 11 एवं 12 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक तथा 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Related Articles

Back to top button