छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – 115 नग गम मोबाइल जप्त, जिले के sp द्वारा मोबाइल लौटाया जा रहा मालिको को

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार विशेष अभियान चलाकर 115 नग गुम मोबाइल रिकवर किया गया।लगभग 15 लाख रूपये के विभिन्न कंपनियों के किये गये मोबाइल रिकवर

पिछले 04 माह में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुये थे मोबाइल गुमने की रिपोर्ट। रिकवर मोबाइल को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके मालिकों को किया गया सुपूर्द।

जिले में विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये श्री आई.के.एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के निर्देशन में एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल/ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के कुशल नेतृत्व में सायबर सेल की टेक्निकल टीम एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर गुम मोबाईल बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। टीम द्वारा लगन एवं मेहनत से कार्य करते हुए कुल 115 गुम मोबाईलों को बरामद किया गया है जिसकी कुल कीमत लगभग 15 लाख है। जिसे मोबाईल के वास्तविक मालिको को सौंपा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button