छत्तीसगढ़

1 साल तक उठाया युवती का फायदा, शादी की बात आई तो मुकर गया आरोपी

रायपुर। रााााजधानी के टिकरापारा थाने में गुरुवार की रात प्रेम प्रसंग में आया बलात्कार का मामला। खुद प्रेमिका अपने प्रेमी की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी । उसने पुलिस को बताया कि करीब 1 साल तक रिलेशनशिप में रहकर आरोपी ने उसका फायदा उठाया , शारीरिक संबंध बनाए । जब बात शादी की आई तो युवक मुकर गया और अब फरार है । पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है । अब फरार प्रेमी की तलाश की जा रही है ।

आपको बता दें कि फरवरी के बाद से ही दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद जारी है । युवती ने तब भी युवक से कहा था कि अगर वो शादी नहीं करता तो वो उसके खिलाफ शिकायत कर देगी । तब युवक ने लड़की को समझाकर कुछ वक्त मांगा । मगर अब मौका पाकर युवक फरार हो गया । युवती के फोन कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा । लड़की ने भी लड़के घर वालों से बात की , बवाल मच गया और अब बात पुलिस के पास पहुंची है ।

तीन साल बड़ी लड़की के साथ इश्क और धोखा लड़के का नाम अक्षय तिवारी है । 30 साल का अक्षय ठेकेदारी का काम करता है । उसकी मुलाकात नवंबर 2020 में 33 साल की एक लड़की से हुई । आरोपी का दिल इस लड़की पर आ गया । दोनों में मुलाकात का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने ही एक दूसरे से प्यार का इजहार किया । इसके बाद 28 फरवरी तक दोनों कई बार मिले । अक्षय कमल विहार इलाके में अपने घर युवती को ले जाया करता था।

Related Articles

Back to top button