दिल्लीमनोरंजन

“कसौटी ज़िंदगी की” की प्रेरणा ने कहा – नहीं जाऊंगी कभी बिग बॉस में

नई दिल्ली। स्टार प्लस के शो “कसौटी जिंदगी की” की प्रेरणा उर्फ एरिका फर्नांडिस को तो आप सब जानते ही होंगे। टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने वेब सीरीज और बोल्ड कंटेंट को लेकर कई खुलासे किए हैं। वो जल्द ही ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के तीसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके दोनों सीजन को लोगों ने अच्छा रिस्पांस दिया था। एरिका फर्नांडिस ने कहा कि मैं जो कुछ भी कर रही हूं और शो में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मुझे तर्क की जरूरत है। अगर वास्तव में इसकी (बोल्ड सीन) जरूरत है तो वो बात अलग होगी। उनको खुद मानसिक रूप से तैयारी करनी पड़ सकती है।

रियालिटी शो को लेकर भी उनकी राय सबसे अलग है। उन्होंने कहा कि मैं बिग बॉस नहीं देखती हूं। अगर कभी मुझे वहां से ऑफर भी आया, तो मैं उसका हिस्सा नहीं बनूंगी। उन्होंने भविष्य में खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है, क्योंकि अक्षय कुमार उन्हें पसंद हैं। एरिका ने कहा कि मैं बोल्ड शो और कंटेंट करने में सहज नहीं हूं और मैं इसके बारे में काफी खुली हुई हूं। मुझे अब तक कुछ शो के ऑफर मिले हैं। उसमें से कुछ शो तो ऐसे थे, जिसमें बोल्ड कंटेंट था, लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया। उनका मानना है कि उन्हें जबरदस्ती शो बेचने के लिए जोड़ा जाता है।

एरिका के मुताबिक शो में किसी सीन की जरूरत बहुत ही अलग चीज है, चाहे वो बोल्ड हो या नार्मल। ऐसे में वो पहले जानना चाहती हैं कि शो को उसकी जरूरत क्यों है। अगर कोई उन्हें सही से जवाब नहीं दे पाता है, तो उन्हें लगता है कि वो कभी ऐसा नहीं करेंगी। एरिका ने ये भी बताया कि उन्होंने अभी तक कोई विवादित शो नहीं किया है। हां वो रियलिटी शोज में जरूर दिलचस्पी रखती हैं। कई बार उनको कुछ का ऑफर मिला, लेकिन वो किसी वजह से उसे नहीं कर पाईं।

Related Articles

Back to top button