
गिरीश गुप्ता गरियाबंद– जंगल का जीवन तमाम चुनौतियों से भरा हुआ है. जहां हर जानवर (Animal) को किसी न किसी चीज की चिंता सताती रहती है. किसी को अपनी जिंदगी को शिकारियों (Hunters) से बचाने तो किसी को अपने खाने की तलाश में संघर्ष करना पड़ता है. शिकारी जानवर दूसरे जानवरों को मारकर ही अपना खाना बनाते हैं. ऐसे में शाकाहारी जानवर उनके बचने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं. आज फिर एक हिरण कुत्तों का शिकार होते होते कुए में जा गिरा।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पांडुका परिक्षेत्र के ग्राम तौरेन्गा के जंगल से तीन चार कुत्ते फिर एक हिरण को शिकार करने के उद्देश्य से दौड़ा रहे थे , वही वो हिरण अपनी जान बचाने गाँव की ओर दौड़ा लेकिन डर से अपना आपा खोया हिरन सीधा कुए में जा गिरा ,जिसे ग्राम के कुछ लोगो के द्वारा देखा गया और कुत्तों में भगाया गया ,लेकिन कुत्ते कुए के आसपास ही मंडरा रहे है ।

इस बात की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को दिया गया ,इस घटना से पूर्व एक सप्ताह पहले भी ये शिकारी कुत्तों ने एक हिरन को दौड़ाते हुए शिकार करने गाँव तक लाये थे ,उस हिरण को कुत्ते नोच रहे थे ,उसे भी ग्रामीणों के द्वारा भगाया गया था लेकिन घायल हिरणकी मौत हो गई थी । आज एक सप्ताह में ये दूसरा शिकार है



