छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब जब्त

रायपुर में पुलिस ने अवैध शराब बेचने की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से अंग्रेजी मदिरा और बिक्री की रकम बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कब्रिस्तान सन्यासी पारा के पास अवैध रूप से अंग्रेजी मदिरा बेचा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर टीम रवाना की।
मौके पर आरोपी को शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम एन.नागेश्वर राव पिता स्व. एम रामू राव उम्र 49 वर्ष निवास सन्यासी पारा स्वामीबाड़ा बताया है। आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी मदिरा अनुमानित कीमत 7480 रूपए, बिक्री की रकम 1250 रूपए और घटना में प्रयुक्त गाड़ी नंबर CG 04 MT8093 को बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।



