छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – चाकू दिखाकर डरा रहा था लोगों को, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक को चाकू लहराते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक लोगों को चाकू की नोंक पर डरा धमका रहा था। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पाटीदार भवन भनपुरी के पास चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम अरमान खान पिता टिल्लू रहमान खान उम्र 23 वर्ष निवासी वाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर बताया है। आरोपी के विरोद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button