inh24छत्तीसगढ़

राजधानी मरीन ड्राइव में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव तालाब में एक युवक की लाश तैरते मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि युवक मॉर्निंग वॉक के लिए आया था और युवक ने वहीं तालाब में कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जान देने वाले युवक की पहचान सुरेश कुमार नथनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह आज भी वह मॉर्निंग वॉक के लिए तेलीबांधा के मरीन ड्राइव तालाब पहुंचा था। वहीं सुबह 5 से 6 बजे के आसपास युवक ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर लिया।।

आपको बता दें कि लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। ​फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button