बलौदाबाजार में बलवा, हत्या का प्रयास करने वाले 08 आरोपी सहित 01 अपचारी बालक भी गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – आरक्षी केंद्र पलारी के ग्राम कुसमी में दिनांक 29.05.2021 को आरोपीयन सदर एक राय होकर मॉ बहन की गाली गुप्तार कर टंगिया, डंडा, हसिया पकडकर प्रार्थीया के घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देकर परिवारिक जमीन विवाद की बात पर हत्या करने की नियत से प्रार्थीया नंदनी वर्मा, नागेश्वरी वर्मा एवं नंदू वर्मा पर प्राणघातक वारकर सिर, पीठ में गंभीर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर उक्त आरोपीयान सदर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 247/2021 धारा 294, 323, 506, 452, 147, 149,307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना प्रारम्भ् कर प्रकरण के आरोपीयान 1. कमलनारायण वर्मा पिता फिंरता वर्मा उम्र 45 साल 2. धुरधंर वर्मा पिता फिंरता वर्मा उम्र 60 वर्ष 3. दाउलाल वर्मा पिता धुरधंर प्रसाद उम्र 35 वर्ष 4. संजू वर्मा पिता कमल नारायण वर्मा उम्र 20 वर्ष 5. गोलू उर्फ रमेश वर्मा पिता धुरधंर वर्मा उम्र 31 वर्ष 6. श्रीमति देवकी वर्मा पति दाउलाल वर्मा उम्र 35 वर्ष 7. श्रीमति शैलेन्द्री उर्फ रानी वर्मा पति रमेश ऊर्फ गोलू वर्मा उम्र 23 वर्ष 8. श्रीमति केवरा वर्मा पति धुरधंर वर्मा उम्र 55 वर्ष साकिनान कुसमी थाना पलारी के कब्जे से मारपीट में इस्तेमाल डंडा, टंगिया, हसिया को जप्त किया जाकर आज दिनांक 30.05.2021 को उक्त सभी आरोपीयान को गिरफ्तार किया गया एवं अपचारी बालक का सामाजिक पृष्ठ भूमि तैयार किया गया है। प्रकरण के आरोपीयान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी पडवार, आरक्षक वीरेन्द्र साहू, विक्की वर्मा, चन्द्रभानू यादव, गांधीराम वर्मा, शिवकुमार कौशल, गोवर्धन ध्रुव एवं महिला आरक्षक लीला साहू, आशा भारती का विशेष योगदान रहा।




