छत्तीसगढ़मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपने अश्लील मजाक को लेकर विवादो से घिर गए हैं

मुंबई: अश्लील मजाक को लेकर बवाल मचा हुआ है. बवाल के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। जब से उन्होंने बसपा की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक मजाक किया है लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से रणदीप हुड्डा को सोशल मीडिया यूजर्स ने आड़े हाथों ले लिया है।
अब सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभिनेता की गिरफ्तारी की माँग कर रहे है वहीं, खबर है कि रणदीप को यूनाइटेड नेशन ने जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन के एंबेसडर के पद से हटा दिया है।

ऋचा चड्ढा ने की निंदा

रणदीप हुड्डा के भद्दे मजाक की निंदा अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्विटर के जरिये की है। बता दें कि एक ट्वीट में इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, कोंकणा सेन शर्मा और ऋचा चड्ढा को टैग किया गया। सभी से पूछा गया कि क्या वो इस वीडियो की निंदा करती हैं, जिसके जवाब में अभिनेत्री ऋचा ने ट्वीट किया।

Related Articles

Back to top button