छत्तीसगढ़

ग्रामीण नें की अज्ञात कारणों से आत्महत्या, साड़ी का फंदा बनाकर मौत को लगाया गले

मस्तूरी सीपत थाना क्षेत्र से एक सनसनी खबर सामने आई है। जहां एक 45 साल के बालकराम यादव ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। आत्महत्या करने का अज्ञात कारण बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हिंडाडीह निवासी बालकराम यादव पिता गणेश राम यादव उम्र 45 वर्ष ने सुबह 7 बजे अपने घर पर ही साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नही था जिसके वजह से वह परेशान रहता था ।

सुबह 5 बजे घर के सभी सदस्य गाँव मे चल रहे मनरेगा में काम करने चले गए थे मृतक घर मे अकेला था परिजन मनरेगा का काम कर जब अपने घर पहुंचे तो देखा बालकराम यादव म्यार मे साडी का फंदा बना आत्महत्या कर लिया है यह देख परिजनों के होश उड़ गये फिलहाल सीपत पुलिस मौके पर पहुँच लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है ।

Related Articles

Back to top button