देश विदेश
सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन, सीएम भूपेश और राहुल गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। वह 46 वर्ष के थे। उन्हें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। 22 अप्रैल की उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनका पुणे के जहांगीर अस्पताल में इलाज चल रहा था।
Read Also – मानवता हुई शर्मसार, बेटी को कांधा देने तैयार नही हुवे पड़ोसी तो पिता बेटी के शव को कंधे पर उठा कर ले गए अंतिम संस्कार के लिए
आपको बता दें कि उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सातव एक नए वायरल संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक प्रकट करते हुवे कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजीव सातव जी के निधन की खबर से बेहद आहत हूँ। आज कांग्रेस पार्टी ने एक मजबूत स्तम्भ खोया है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को हिम्मत दें। ॐ शांति:




