एक्ट्रेसेस ने बताई अपनी बैडरूम सीक्रेट, मलाइका को है ऊपर रहना पसंद तो करीना को चाहिए बेड पर ये
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अपनी खूबसूरती और अदाओं से दीवाना बनाने वाली मलाइका अपने बयानों और बौल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने नेहा धूपिया के एक शो में अपने बेडरूम सीक्रेटे्स साझा किए हैं। शो में मलाइका ने बताया कि उन्हें बियर्ड रखने वाले लड़के काफी पसंद हैं, लेकिन जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें फिजिकल रिलेशन बनाते समय किस तरह की पोजिशन पसंद है। मलाइका ने बताया कि उन्हें ऊपर रहना पसंद है। जिसे सुनकर नेहा धूपिया भी हंसने लगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी करीना कपूर खान अपने बेडरूम सीक्रेट्स शेयर कर चुकी हैं। करीना ने हाल ही में डिस्कवरी के एक शो की शूटिंग पूरी की थी। जहां उन्होने बेडरूम सीक्रेट शेयर किया था। करीना ने बताया था कि उन्हें बेड पर वाइन की बोतल, पजामा और सैफू चाहिए होते हैं।

मलाइका की बात करें तो वे अर्जुन कपूर के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। जिसको लेकर दोनों चर्चा में बने रहते हैं। वहीं इस कपल का काफी मजाक भी बनाया जाता है। जिसकी फिक्र न करते हुए मलाइका और अर्जुन सरेआम घूमते और अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं।




