मनोरंजन

कपिल शर्मा शो की भूरी लॉकडाउन में है बेरोजगार, खुद बतायी ये बात, जानें क्या कहा और

कपिल शर्मा शो की भूरी यानी सुमोना चक्रवर्ती काफी लंबे समय से इस शो से जुडी़ हुई हैं औऱ इनका हर किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आता है। सुमोना अपनी कॉमेडी की किरदार से सभी लोगों का दिल जीतने का काम की है। वैसे कॉमेडी करने से पहले सुमोना चक्रवर्ती कई सारे टीवी शओ और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. हालांकि द कपिल शर्मा शो ( The Kapil Sharma Show ) के अलावा एक्ट्रेस के पास फिलहाल कोई काम नहीं है, ऐसे में कल उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

गौरतलब कि द कपिल शर्मा शो की भूरी यानी सुमोना चक्रवर्ती ने खुद अपनी एक ऐसी बिमारी का राज बताई है जिस बिमारी से वह पिछले कई सालो से प्रभावित है। सुमोना ने बताया कि उनके पास कोई काम नहीं हैं। यही नहीं, वह पिछले 10 साल से एक बीमारी से जूझ रही हैं, वो इसके चौथे स्टेज पर हैं. अपने पोस्ट में सुमोना ने लिखा है, ‘मैंने किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म में इसके बारे में बात नहीं की है। लॉकडाउन मेरे लिए इमोशनली रुप से काफी कठिन है’

Image credit Instagram

सुमोना ने आगे कहा ‘मैं जॉबलेस हूं और फिर भी अपने परिवार और खुद को खिलाने में सक्षम हूं। कभी-कभी मैं दोषी महसूस करती हूं, खास तौर से जब मैं पीएमएस के कारण लो फील करती हूं। मूड स्विंग्स के कारण ने इमोशनली मुझे तोड़ कर रख दिया है। मैंने सोचा आपके साथ ये सारी चीजें शेयर कर दूं ताकि आपको भी पता चले कि हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती है. हालांकि, मेरे लिए ये लिखना आसान नहीं था’।

सुमोना आखिर में लिखती हैं, ‘ये मेरे कंफर्ट जोन से बाहर है. अगर ये पोस्ट आपके चेहरे पर स्माइल लाता है या फिर आपको प्रेरित करता है तो मुझे लगता है कि मेरा लिखना सार्थक हुआ.’ इससे पहले सुमोना की वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हर फोटो बेहद सुन्दर थी और इसमें वो लाल कलर के स्विमसूट में नजर आई थी।

Related Articles

Back to top button