मानवता हुई शर्मसार, बेटी को कांधा देने तैयार नही हुवे पड़ोसी तो पिता बेटी के शव को कंधे पर उठा कर ले गए अंतिम संस्कार के लिए

जालंधर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के रामनगर में एक पिता अपनी 11 साल की बच्ची का शव कंधे पर उठाकर उसका संस्कार करने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा का रहने वाला है ये परिवार फिलहाल जालंधर में रह रहा था।
दिलीप कुमार नाम का ये शख्स अपनी दो बेटियां और एक बेटे के साथ फिलहाल जालंधर के रामनगर में रह रहा है। कुछ समय पहले उसकी एक बेटी जिसका नाम सोनू था। अचानक बीमार हो गई जिसके बाद उसे वह अमृतसर के एक अस्पताल में ले गया।इलाज के दौरान उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई।
जिसके बाद पिता उसे अपने घर लेकर आया और जब उसको अंतिम संस्कार करने के लिए तैयारियां शुरू हुई तो इलाके के लोगों ने अंतिम संस्कार में बेटी को कंधा देने से मना कर दिया। इसके बाद मजबूर पिता को अपनी बेटी को अपने कंधे पर लादकर खुद ही श्मशान घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ा।




