
मौसम विभाग ने देश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर कई राज्यों में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, असम, मेघालय और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं इन राज्यों के कुछ इलाकों नें धूल भरी आंधी और बादल की गर्जना के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं।
Read Also – नाबालिग छात्रा के प्यार में पागल हुवे गुरुजी, बहला फुसलाकर कर लिया अपहरण फिर…..
बताया जा रहा है कि केरल में इस हफ्ते तेज बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अधिकारियों को कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि 14 मई को अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम दबाव बनने की संभावना है, जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। अगले पांच दिनों तक केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश और तेज हवाओं की अनुमान लगाया गया है।
Read Also – छत्तीसगढ़ – नाबालिग किशोरी को भगा ले गया और बनाता रहा शीरीरिक संबंध, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
वही स्थिति का जायजा लेते हुए, केरल सरकार ने सभी से केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। इसने गहरे समुद्र में मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी है और उन्हें समुद्र में न जाने की भी सलाह दी है।



