inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – दुकानदार की खुलेआम दादागिरी, तहसीलदार सहित पुलिस वालों को खुलेआम धमकी, महामारी एक्ट का उल्लंघन कर बेच रहा सामान

जशपुर जिले में इन दिनों कोरोना महामारी की चैन को तोड़ने व संक्रमण को खत्म करने प्रशासन की पूरी टीम लगी हुई है, और पूरे जिले में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। बाउजूद उसके कुछ व्यपारी कोरोना नियमो की जमकर धज्जियां उड़ा रहे है औऱ महामारी एक्ट का उल्लंघन कर रहे है।

कुछ ऐसा ही मामला जिले के कांसाबेल विकासखंड से आ रही है उस पर पुलिस एवं तहसीलदार पर कार्रवाई की प्रक्रिया के दौरान जमकर बहस बाजी करने का वीडियो वायरल हुआ है। कांसाबेल में पदस्थ महिला तहसीलदार उमाराज की पूरी टीम के साथ स्थानीय व्यापारी मुकेश अग्रवाल के द्वारा की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महामारी एक्ट अधिनियम के तहत तहसीलदार के द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने कलेक्टर महादेव कावरे के आदेश के क्रियान्वयन हेतु कार्य किया जा रहा था। कार्यवाही के लिये जब तहसीलदार पूरी टीम के साथ व्यापारी के दुकान के पास पहुंची तो उल्टे व्यापारी ही तहसीलदार की टीम पर भड़क उठा और जमकर खरी-खोटी सुनाई साथ ही महिला अधिकारी के साथ बत्तमीजी भी किया।

मामले में तहसीलदार ने तत्काल दुकान सील कर चलानी कार्यवाही की है। वहीं अपने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए अग्रिम कार्यवाही की बात तहसीलदार ने कही है।

मामला कांसाबेल ब्लॉक के जशपुर रोड का है, जहां मोहित जनरल स्टोर के संचालक मुकेश अग्रवाल के द्वारा शाम 5 से 6 बजे के बीच दुकान का शटर खोलकर ग्रामीण दुकानदार को थोक में सामान बेचा जा रहा था। जबकि शाम 4 बजे तक होम डिलीवरी का आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है।इस दौरान कांसाबेल की महिला तहसीलदार उमाराज,आरक्षक पैंकरा,आरआई, पटवारी व कोटवार की टीम ने मौके पर दुकानदार को सामान बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया उसी दौरान किराना व्यपारी मुकेश अग्रवाल ने तहसीलदार आरक्षक और पटवारी से हुज्जतबाजी शुरु कर दी, मौके पर कुछ पत्रकार भी उपस्थित थे।

वायरल वीडियो में दुकानदार सभी पर निशाना साधते हुए कहता दिख रहा है जो छापना होगा ये छाप देंगे जो पैसा लेना होगा आप ले लेंगे।मैंने कोई चोरी नहीं की डाका नहीं डाला। पढ़ा लिखा हूँ आप सील करो फांसी तो नहीं दोगे। उसने तहलीलदार और पूरी प्रशासनिक टीम के सामने पैसे की गर्मी दिखाते हुए कहा कि 5 साल समान नहीं बेचूंगा फिर भी बिना बेचे खा लूंगा इतना है मेरे पास। हांलाकि इस दौरान दुकानदार ने यह भी कहा कि कांसाबेल में और भी दुकानें हैं जहां समान बेचे जा रहे हैं उस पर कार्यवाही क्यों नहीं होती।

इस दौरान वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस प्रकार व्यापारी अपना रसूख दिखाता नजर आ रहा है।बार बार अन्य लोगों के द्वारा समझाने के बावजूद व्यापारी ने किसी की नहीँ सुनी और तहसीलदार से हुज्जतबाजी की।यहां पुलिस आरक्षक ने जब समझाना चाहा तो उससे भी तू तड़ाक से बात करते हुए उसे उसके अधिकारी होने की दुकानदार ने नसीहत दे डाली।

मामला बढ़ता देख तहसीलदार ने तत्काल मोहित जनरल स्टोर को सील कर दिया और 2 हजार की चालानी कार्यवाही भी की।दुकानदार द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अमले से किए गए दुर्व्यवहार व शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने की जानकारी तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों को दी है।जिसपर उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अग्रिम कार्यवाही की बात उन्होंने कही है।

मामले में अब यह देखना है कि प्रशासन इस दुर्व्यवहार और वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करती है। पटना से एक बात स्पष्ट हो गई है कि खाकी वर्दी के प्रति स्थानीय व्यापारियों की प्रतिक्रिया क्या है और कानून की वर्दी का किस हद तक स्थानीय व्यापारी सम्मान करते हैं।

Related Articles

Back to top button