रायपुर में आज से खुलेंगी गली, मोहल्ले में किराना दुकानें स्टेशनरी, पंचर दुकान को शाम 5 बजे तक खोलने की मिली अनुमति इन रियायतों के साथ रायपुर में जारी रहेगा लॉकडाउन-4

रायपुर में आज से चौथे दौर के लॉकडाउन की शुरूआत हो गई है। इस चौथे दौर के लॉकडाउन में कुछ रियायतों के साथ गली मोहल्ले के दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। इसके साथ ही बैंक व सरकारी दफ्तरों को खोलने की अनुमति दी है।
READ ALSO – गरियाबंद : पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ नपा अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया
बता दे की लॉकडाउन का चौथा फेज आज से शुरू होकर कुछ रियायतों के साथ 17 मई सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। कलेक्टर ने जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जारी आदेश में कुछ किराना दुकार, बैंक व सरकारी दफ्तरों को कड़ी शर्तो के साथ खोलने की अनुमति दी है। आज से गली, मोहल्ले की किराना दुकानें खुल गई है। किराना दुकान के बाहर एक समय में केवल 5 लोग ही लाइन में लग सकते हैं। स्टेशनरी, पंचर दुकान शाम 5 बजे तक खुलेंगे।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – ऑफिस में जहरीले सैनिटाइजर का चल रहा था कारोबार, सैंपल जांच में मिला मिथाइल अल्कोहल
वही लॉन्ड्री सर्विसेस, आटा चक्की को भी शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। सरकारी दफ्तरों को 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ कार्यो को शुरू करने के आदेश दिए है। सरकारी दफ्तर आम आदमी के लिए बंद रहेंगे। वही क्रषि क्षेत्र में बीज, कीटनाशक विक्रय, कृषि मरम्मत को शाम 5 बजे तक छूट दी गई है होटल रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी को छूट रहेगी।
बैंक, डाकघर, कुरियर सेवाएं, इलेक्ट्रीशियन – प्लंबर एसी, कूलर, सैनिटरी फिटिंग की घरेलू सेवाओं – मरम्मत की दुकानें, पोल्ट्री, मांस, अंडा, दूध, डेयरी और डेयरी उत्पादों की दुकानें, आटा चक्की, सरकारी सभी निर्माण काम।
READ ALSO – नशा बढ़ाने महुआ शराब में मिला दिया कफ सिरप 7 की मौत 3 गंभीर
रायपुर कलेक्टर ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने टीम का भी गठन किया गया है। जो सुबह से सभी जोन क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे। नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 30 दिनों के लिए दुकान को सील कर दिया जाएगा।




