छत्तीसगढ़
18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण सरगुजा में आज से हुवा शुरू, तीसरे चरण की प्रक्रिया होगी पूरी

सोनु केदार अम्बिकापुर – कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण लगना जिले में आज से शुरू हो गया है , राज्य शासन के तीसरे चरण के तहत तीन चक्र में टीके लगाये जा रहे है। पहले चक्र में अंत्योदय परिवार दूसरे चक्र में बीपीएल परिवार और तीसरे चक्र में एपीएल परिवरों को प्राथमिकता दी जाएगी,प्रथम चक्र के तहत जिले के अंत्योदय परिवार के 63 हजार पात्र हितग्रहियों का टीकाकरण होगा।
नगर निगम अम्बिकापुर की बात करे तो शहर में तीन केंद्र शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा, भगवानपुर तथा मेडिकल कालेज में प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा वही टीका लगवाने आये युवा ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में युवा वर्ग को टीका का लंबे समय से इंतजार था जो अब जा के पूरा हुआ।




