देश विदेश

KBC में इनाम दिलवाने का झांसा देकर महिला से ठगे 4 लाख, बिल्कुल नया तरीका अपनाया ठगों ने ऐसे

राजस्थान के जोधपुर शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ठगों ने ठगी का एक अलग तरीका अपनाया है। ये मामला जोधपुर शहर के निकटवर्ती मथानिया थाना इलाके का है जहाँ एक ठग ने महिला को केबेसी में इनाम खुलवाने के बहाने करीब 4 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने इनाम खुलने के लालच में अपने घर को भी ये बात नहीं बताई। थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया की महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक महिला जोधपुर शहर के निकटवर्ती मथानिया थाना इलाके से सटे उम्मेद नगर की रहने वाली लीला देवी है।

READ ALSO – Breaking news – अस्पताल में अचानक ऑक्सीजन रुकने से 4 मरीजों की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बता दे कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उसके पास 17 मार्च को एक फोन आया, इस दौरान किसी शख्स ने उससे केबीसी में बड़ा इनाम खुलने की बात कही और इनाम की अलग अलग रकम बताई गई। महिला से पैसे मिल जाने के बाद ठग ने अपना फ़ोन बंद कर लिया जिसके बाद से महिला पुलिस ठाणे के चक्कर लगा रही है।जोधपुर की रहने वाली महिला से ठग ने अलग नंबर पर रुपये ट्रांसफर करवाये। ठग महिला महिला को 19 अप्रैल तक झांसा देता रहा और ठगता रहा। इनाम के लालच में ठगी से अनजान महिला ने पैसे देने के लिए अपने गहने भी बेंच डाले। महिला से लगभग 4 लाख रुपये ठगने के बाद ठग ने अपना फ़ोन बंद कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button