राशिफल - अध्यात्म

2 मई 2021– क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 2 मई 2021 Aaj Ka Rashifal 2 May April 2021: आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 2 मई 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 2 मई 2021 Today’s Rashifal in Hindi)

आज का राशिफल 2 मई 2021

मेष – यात्रा पर जाएंगे। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

वृषभ – आपका किसी से विवाद होने की आशंका है। सेहत बिगड़ सकती है। घऱ-परिवार में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। आपको शत्रुओं से आज सतर्क रहना होगा। अधिक खर्च होगा। किसी रिश्तेदार के यहां से जरूरी सूचना मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। आपका व्यवसाय सामान्य रहेगा ।

मिथुन – वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। अपरिचित से सतर्क रहें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। बाहर का खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। बुजुर्गों का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। युवाओं को लाभ होगा। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।

कर्क – आपका काम आगे बढ़ेगा। दिन अच्छा बीतेगा। मित्रों के सहयोग से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। बुद्धिजीवियों से मुलाकात होगी। आपको व्यवसाय में लाभ होगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

सिंह – अपने काम को लेकर ढिलाई न बरतें। आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से विवाद की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। इलाज में खर्च होगा।

कन्या – निवेश से लाभ होगा। आपका काम अच्छा चलेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। आपका किसी से पुराना मतभेद सुलझेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। युवाओं को लाभ होगा। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। चिंता दूर होगी।

तुला – आपका काम आगे बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें। आज यात्रा को टालें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लग सकती है। बातचीत करते समय सावधान रहें। शत्रु पक्ष से नुकसान संभव है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक – आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। आपका ध्यान प्रभु की आराधना में लगेगा। विवाहित घूमने जा सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम रखें। किसी की उलझन दूर कर सकेंगे।

धनु – कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। छात्रों का काफी मेहनत करना होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है। आपको आज किसी काम में नुकसान संभव है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। शत्रुओं की हरकतों पर नजर रखें।

मकर – आपके काम समय पर पूरे होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सहयोगियों की मदद से जिम्मेदारी पूरी होगी। सामाजिक कार्य आगे बढ़ेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे।

कुंभ – व्यवसाय को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। प्रभु की आराधना में मन लगेग। अध्यात्म, सत्संग की ओर रूझान बढ़ेगा। आप आज काफी उत्साहित रहेंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

मीन – अपने काम को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। आपका दिन अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। आपसे कोई कर्ज लेने आ सकता है। निवेश से लाभ होगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button