छत्तीसगढ़
रायपुर में 1 लाख 90 हजार का गांजा पकड़ा गया, दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने लॉकडाउन में गाँजा तस्करी करते दो युवक को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी कुलदीप गुर्जर और इंद्रकुमार साहू के पास से गांजा जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक दोनो आरोपी मध्यप्रदेश के शिवपुरी और भोपाल के रहने वाले है. इस जब्त गांजा की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये है. देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.




