मनोरंजन

Instagram अकाउंट में छेड़छाड़ कर रहे हैकर पर भड़की रुबीना दिलैक, ये कहकर लगाई फटकार

बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. साथ ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को बताती रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रुबीना दिलैक का किसी ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश की है. जिसके बारे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है.

READ ALSO – अनुष्का शर्मा के लिए जब विराट कोहली ने गाया था- ‘मेरे महबूब क़यामत होगी’, थ्रोबैक वीडियो में इमोशनल दिखीं एक्ट्रेस

बता दे की रुबीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-आपके पास खराब करने के लिए बहुत समय है… क्या खराब हाल हैं… रुबीना ने लिखा- कोई मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट लॉग इन करने की कोशिश कर रहा है और लोकेशन दिल्ली है. अपनी जिदंगी जीयो और इस एनर्जी का इस्तेमाल देश को इस मुश्किल परिस्थिति से निकालने में करो.

READ ALSO – अजय देवगन ने मुश्किल घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई में इस तरह करवाया 20 आईसीयू बेड का इंतजाम

रुबीना का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस को गुस्सा आ गया है. वह पोस्ट पर कमेंट करके हैक करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-घृणा करने वाले वो नहीं पा सकते हैं जो रुबीना ने पाया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आखिर क्यों लोग अपना टाइम इन चीजों पर वेस्ट कर रहे हैं. रुबीना दिलैक का नंबर हाल ही में एक वेबसाइट ने एक्ट्रेस का नंबर अपनी साइट पर शेयर कर दिया था. जिसके बाद एक्ट्रेस को लगातार फोन कॉल आना शुरू हो गए थे. जिसके बाद रुबीना के पति अभिनव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस वेबसाइट को अब बंद करवा दिया था. इस घटना की जानकारी खुद अभिनव ने अपने फैंस के साथ शेयर की है. अभिनव ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी.

READ ALSO – अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने दी बड़ी खुशखबरी, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का किया फैसला

अभिनव ने ट्वीट किया – कई बड़ी एक्ट्रेस के पर्सनल नंबर को अवैध रूप से साझा करने वाली एक वेबसाइट को हमने आज बंद करवा दिया है. मेरे कई इंजीनियर दोस्तों की मदद से मैंने ये काम किया है. शुक्रिया दोस्तों, इंजीनियर के साथ टक्कर लेना भारी पड़ता है. आप को बता दें हाल ही में रुबीना दिलैक का म्यूजिक वीडियो पारस छाबड़ा के साथ रिलीज हुआ था. इस गाने का नाम गलत था. यह गाना ऑडियन्स को बहुत पसंद आया है. इससे पहले रुबीना और अभिनव का भी म्यूजिक वीडियो आया था. जिसे उनके फैंस ने बहुत पसंद किया था.

Image Credit Instagram

Related Articles

Back to top button