मनोरंजन

अनुष्का शर्मा के लिए जब विराट कोहली ने गाया था- ‘मेरे महबूब क़यामत होगी’, थ्रोबैक वीडियो में इमोशनल दिखीं एक्ट्रेस

क्रिकेट में तो विराट कोहली का दमख़म सभी ने देखा है, मगर रोमांस और गायकी में भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का जवाब नहीं है। विराट का अब एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनुष्का के लिए हिट गीत मेरे महबूब कयामत होगी गाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट का गाना सुन अनुष्का इमोशनल हो जाती हैं। विराट का यह वीडियो 2017 में उनकी शादी के फंक्शंस का बताया जाता है। यह लीक वीडियो कई यू-ट्यूब चैनलों और इंस्टाग्राम पर विराट-अनुष्का के फैन पेजों पर पोस्ट किया गया है। बता दे कि वीडियो में विराट पूरे साज़ो-सामान के साथ मेरे महबूब गाना गाते नज़र आ रहे हैं।

READ ALSO – अजय देवगन ने मुश्किल घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई में इस तरह करवाया 20 आईसीयू बेड का इंतजाम

फैमिली मेंंबर्स और फ्रेंड्स बैठे हुए सुन रहे हैं। फिर कैमरा अनुष्का की तरफ़ घूमता है जो श्रोताओं के बीच गंभीर मुद्रा में बैठी हुई हैं। अनुष्का विराट की तरफ़ शानदार का इशारा भी करती हैं। जैसे ही गाना ख़त्म होता है, अनुष्का हंसते हुए ज़ोर से ताली बजाती हैं। बता दें, विराट और अनुष्का की शादी 2017 में इटली में हुई थी। आप को बता दे कि अनुष्का ने अपनी शादी को काफ़ी गोपनीय रखा था और शादी दिन तक पुख्ता नहीं हो पाया था कि दोनों इटली में ही शादी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया, जो बाद में सही निकला था। शादी के बाद अनुष्का और विराट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे।

Image Credit Instagram

READ ALSO – अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने दी बड़ी खुशखबरी, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का किया फैसला

Image Credit Instagram

अनुष्का और विराट इसी साल बेटी वमिका के माता-पिता बने हैं। अनुष्का के करियर की बात करें तो फ़िलहाल वो बतौर निर्माता अधिक सक्रिय हैं। पिछले साल नेटफ्लिक्स पर उनकी फ़िल्म बुलबुल रिलीज़ हुई थी। वहीं, अमेज़न प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज़ पाताललोक आयी थी। ये दोनों ही प्रोजेक्ट ख़ूब चर्चा में रहे थे। अब अनुष्का की एक और वेब सीरीज़ माई नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। एक्ट्रेस के तौर पर अनुष्का की आख़िरी स्क्रीन प्रेज़ेंस 2018 में आयी फ़िल्म ज़ीरो है, जिसमें शाह रुख़ ख़ान ने लीड रोल निभाया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही थी।

Related Articles

Back to top button